फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अपराध पर अंकुश के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी चौकी के अंतर्गत गांव फ्लोट में थाना दिवस का आयोजन किया गया। वीरवार को आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में इलाके में लगातार बढ़ा रहे नशे के कारोबार सहित चोरी की वारदातों के मुद्दों को स्थानीय लोगों ने प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

थाना दिवस पर जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना, डीएसीपी मुख्यालय रविंदर सिंह, कठुआ थाना प्रभारी संदीप चिब और नगरी चौकी प्रभारी रविंदर सहित पूर्व सरंपच, पंच और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़नी चाहिए ताकि नशा, मवेशी तस्करों और चोरी की वारदातों पर लगाम लग सके। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने फ्लोट गांव के कम से कम 10 एसपीओ को पुलिस की तैनाती की मांग की है। उनका कहना है कि फ्लोट एक मात्र ऐसा गांव है जहां छह रास्ते सहित उज्ज दरिया लगता है। जहां आए दिन मवेशी तस्करी सहित अन्य अपराध की वारदातें सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और जरूरत के अनुसार पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें