फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रेलवे स्टेशन मार्ग पर अवैध रेहड़ी फड़ी से लग रहा जाम, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। रेलवे स्टेशन मार्ग पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत के बाद भी जिला प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। नेशनल हाईवे से सटे रेलवे रोड पर अवैध रूप से दुकानों के आगे लगने वाली रेहड़ी-फड़ी से न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि हादसों को भी न्यौता दिया जा रहा है।
विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों में आने वाले एक माल वाहक की ब्रेक फेल हो जाने से वर्ष 2022 से आधा दर्जन वाहनों को नुकसान पहुंचा था। वहीं, लगभग एक दशक पहले मार्ग पर दुर्घटना में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। हादसे के बाद जिला प्रशासन के हरकत में आने के बाद कुछ समय के लिए बैरिकेड लगाकर और पुलिस नफरी तैनात कर यातायात को एक तरफा बना दिया जाता है। लेकिन समय बीत जाने के बाद मार्ग पर यातायात जस का तस बन जाता है। कुछ इसी तरह के हालात इस समय बने हुए हैं। दिन भर अवैध रूप लगी रेहड़ी-फड़ी से यातायात जाम रहता है। जिससे स्थानीय लोगों और रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय दुकानदार अशोक कुमार का कहना है कि मौजूदा समय में गोविंदसर रेलवे स्टेशन मार्ग पर न तो भारी भरकम मालवाहक को डायवर्ट किया हुआ है, न यातायात को सुचारू बनाने के लिए कोई पुलिस की नफरी तैनात है। कुमार ने बताया कि एक ट्रक यूनियन का दफ्तर, एफसीआई गोदाम और अनगिनत औद्योगिक इकाइयों में ट्रकों के लिए एक मात्र रास्ता है। प्रशासन को चाहिए कि यातायात की उचित व्यवस्था की जाए जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन


संतोष कुमार ने बताया कि एक तो राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के चलते एक मात्र डायवर्शन रेलवे मार्ग पर है। दूसरी तरफ औद्योगिक क्षेत्र के ज्यादातर रास्ते खस्ताहाल हो गए हैं। ऐसे में इस मार्ग पर वाहनों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। हालात इतने दयनीय है कि शाम के समय बड़े वाहनों के कारण मजदूर मार्किट से खरीददारी तक नहीं कर पाते हैं। हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। जिला प्रशासन को चाहिए कि समस्या का समाधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें