फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ऐतिहासिक बनी मेले को लेकर बैठक, व्यवस्था पर विचार विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। दंगल और सांस्कृतिक मेले को लेकर मेला कमेटी, दंगल कमेटी एवं पहाड़ी संस्कृति मंच ने बैठक की। बैठक में सुरक्षा, पानी, बिजली, कलाकारों की प्रस्तुति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सभी संबंधित विभागों से समय रहते सभी इंतज़ाम पूरे करने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक बनी डॉ. रामेश्वर सिंह ने मेले के सफल आयोजन का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर इस ऐतिहासिक मेले को यादगार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। दंगल समिति के प्रमुख मनोज कुमार आनंद ने कहा कि इस वर्ष का दंगल और भी भव्य और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध होगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से मेले में भाग लेने और सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें