फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चन्नग्रां गांव में पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू

Tue, 03 Jun 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
चन्नग्रां में चल रहा पंचायत घर का निर्माण कार्य। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। चन्नग्रां के ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं भी मिल पाएंगी। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग ने इस गांव में 16.96 लाख रुपये की लागत से पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निविदा प्रक्रिया के माध्यम से स्थानीय ठेकेदार को इस भवन को बनाने का कार्यादेश जारी किया गया है। इसका निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूरा करवा लिया जाएगा।
पंचायत घर के भवन के नींव का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके लिए संबंधित विभाग ने 30 लाख की राशि निर्धारित की थी लेकिन ठेकेदार ने 44 प्रतिशत की कम कीमत पर 16.96 लाख रुपये में निर्माण कार्य पूरा कराने का जिम्मा लिया है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच रोमेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से पंचायत घर बनवाने की मांग कर रहे थे। बताया कि यह सुविधा न होने के कारण कई सालों तक ग्राम सभा का आयोजन सीएफसी इमारत या सामुदायिक भवन में होती रही।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से मात्र चार किलोमीटर दूरी पर स्थित इस पंचायत को सबसे अंत में सुविधा मिल रही है। पूर्व सरपंच ने बताया कि एक दशक पहले भी गांव में पंचायत घर बनाने की कवायद शुरू हुई थी। तब करीब छह लाख रुपये खर्च करने के बावजूद उसका काम भी नींव डालने तक सीमित रहा था।

कोट
चन्नग्रां पंचायत में पंचायत घर के निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग ने संबंधित ठेकेदार को छह महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि पंचायत को इसकी सुविधा जल्दी मिल सके। -सुरेश कुमार, जेई, ग्रामीण विकास विभाग, कठुआ।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें