फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिक्षक पर कक्षा में बच्चे को पीटने का आरोप, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
बच्चे के परिजन बयान दर्ज करवाते हुए। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। स्कूल में एक शिक्षक की तरफ से 8 वर्षीय विद्यार्थी की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। जराई स्थित स्कूल में हुई घटना के बाद परिजनों ने घायल बच्चे को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन घायल विद्यार्थी के पिता रघुवीर कुमार ने बताया कि उनका 8 वर्षीय बेटा प्रणव गांव के ही एक निजी स्कूलों में दूसरी कक्षा का विद्यार्थी है। उसे शिक्षक ने सिर्फ इस बात के लिए बुरी तरह से पीटा कि वह कक्षा में पढ़ाई नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय होने वाली घटना का पता उन्हें शाम को घर लौटने पर चला। इसके बाद उन्होंने बेटे को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। आरोप लगाया कि पिटाई के चलते बच्चा चल भी नहीं पा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

वहीं, घायल विद्यार्थी की मां विजेता ने बताया कि गांव में सरकारी स्कूल होने के बावजूद उन्होंने अपने बच्चे को निजी स्कूल में इस उम्मीद के साथ दाखिल करवाया था कि उसे वहां शिक्षा का अच्छा वातावरण मिलेगा, लेकिन वहां पर पढ़ने वाले बच्चों के प्रति शिक्षकों का ऐसा व्यवहार अभिभावकों को आहत कर रहा है।
विज्ञापन

घटना पर जसरोटा गांव के पूर्व सरपंच सुदर्शन खजूरिया ने रोष जताया। कहा कि जिस तरह से एक 8 साल के बच्चे को पीटा गया है, वह पूरी तरह से अमानवीय कृत्य है। प्रशासन को ऐसा करने वाले शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें