फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मवेशी तस्करी के बढ़ते मामलों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सोशलिस्ट सेक्यूलर फेडरेशन (एसएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर में पशु तस्करी के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त कानून बनाकर इस पर नकेल कसी जाए।
विज्ञापन

सोशलिस्ट सेक्यूलर फेडरेशन प्रधान हरमीत सिंह चिंपू के नेतृत्व में रविवार को दर्जनों युवाओं ने भगवान श्री परशुराम चौक पर इकट्ठा होकर पशु तस्करी करने वालों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाकर सरकार से गौ हत्या और उनके हत्यारों के खिलाफ लोकसभा में एक तख्त कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर रणबीर पीनल कोड में गौ तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून था। लेकिन वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद वर्तमान कानूनों में नरमी के चलते लगातार मवेशी तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं।
चिंपू ने कहा कि मवेशी तस्करी करने वालों के वर्तमान में इतने हौसले बुलंद हैं कि वे नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को रोकने पर उनकी हत्या कर रहे हैं। जोकि बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने मांग की है कि सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर गौ तस्करी के खिलाफ एक विशेष कानून बनाकर इस पर रोक लगानी चाहिए। केंद्र में बैठी संवेदनशील सरकार को चाहिए कि जितनी जल्दी हो सके, इस पर कानून लाकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे। इससे न केवल समाज का सौहार्द बना रहेगा, बल्कि अन्य वर्गों के खिलाफ नफरत बढ़ाने वालों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें