कठुआ। हीरानगर पुलिस ने अवैध रूप से खनन सामग्री परिवहन में शामिल एक डंपर को जब्त किया है। पुलिस ने जब्त वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए जिला भूगर्भीय और खनन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार हीरानगर पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र में रविवार को गश्त के दौरान एक डंपर को रोका। जांच के दौरान पाया कि उक्त वाहन बिना किसी अनुमति के अवैध तरीके से खनन सामग्री का परिवहन कर रहा था। जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जब्त वाहन बजरी से लदा हुआ था।