फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ऑनलाइन ठगी मामले में 20 हजार की फ्रीज राशि जारी करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट ने ऑनलाइन फ्रीज की गई 20 हजार रुपये की राशि को जारी करने का आदेश दिया है। कहा है कि जिला प्रभारी साइबर सेल इंडसइंड बैंक शाखा पीएस ओल्ड कांके न्यू पिठोरिया रांची झारखंड में फ्रीज राशि को डीफ्रीज कर उसे आवेदक के खाते में स्थानांतरित करने की सूचना जारी करे।
विज्ञापन

मामला बीते मार्च महीने का है। इसमें साद वानी पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी गांव लोवांग बनी ने जिला साइबर सेल में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले ने एक के बाद कुल आठ ट्रांजेक्शन करके उसके जेके बैंक शाखा बनी खाते से कुल 40 हजार की राशि निकाल ली है। शिकायत मिलने के बाद जिला साइबर सेल टीम ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए इंडसइंड बैंक से संपर्क साध कर ठगी की गई राशि को फ्रीज करवा दिया। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि 40 हजार में से 20 हजार की राशि जो धोखाधड़ी करने वालों ने इंडसइंड बैंक में ट्रांसफर की थी। वह शिकायतकर्ता की थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने बीते 14 अप्रैल को कोर्ट के समक्ष आवेदन दायर कर फ्रीज राशि को वापस पाने की अपील की। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जिला साइबर सेल को निर्देश दिया कि उचित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ठगी की राशि को शिकायतकर्ता के खाते में ट्रांसफर किया जाए।
-
ऐसे हुई थी ठगी
शिकायतकर्ता साद वानी ने बताया कि ईद उल फितर के एक दिन पहले उसके फोन एपर एक के बाद कई ओटीपी आए। इसके बाद उसके खाते से कुल आठ ट्रांजेक्शन से कुल 40 हजार की राशि धोखाधड़ी से निकल गई। जिसमें दो आठ-आठ हजार की ट्रांजेक्शन थी। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत जिला साइबर सेल को ऑनलाइन माध्यम से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें