फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेरी से सटे 10 गांवों को जोड़ने वाली सड़क जल्द होगी पक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सेरी इलाके से सटे लगभग 10 गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर जल्द तारकोल बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। देश की आजादी के 78 वर्षों बाद दूर दराज इलाके की 10000 से अधिक आबादी को पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी। लोडनू से सेरी को जोड़ने वाली लगभग 7 किलोमीटर लंबी सड़क के बनने से न सिर्फ पहाड़ी इलाके के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी बल्कि इस इलाके की खूबसूरती को भी चार चांद लगेंगे। सड़क पर तारकोल बिछाने का काम पिछले एक सप्ताह से लगातार जारी है जो अगले 10 दिनों तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 7 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर तारकोल बिछाने के लिए लगभग 7.50 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। कई सालों से दूर दराज इलाके के लोग इस सड़क के बनने का इंतजार कर रहे थे। पक्की सड़क बनने से न केवल यहां के स्थानीय लोगों को फायदा होगा बल्कि धार डूगनु इलाके से सटे बसोहली विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी पक्की सड़क का लाभ होगा। पक्की सड़क बनने से पूरे इलाके की सूरत बदलेगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कनिष्ठ अभियंता सुदेश चाडक ने बताया कि 10 दिनों के भीतर सड़क पर तारकोल बिछाने के काम को पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय देशराज, किशोरी लाल, रतन चंद और अन्य लोगों ने विधायक सतीश शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है जिससे इलाके के लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि अब दूर दराज इलाके के लोगों को बिलावर और अन्य इलाकों में पहुंचने के लिए कई घंटों का सफर तय नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें