अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रैपड़ वासी। संवाद
- फोटो : kathua news
कठुआ। शहर से सटे खरकड़ा, मांजरा और रैपड़ गांव के स्थानीय लोगों ने इलाके में अवैध रूप से शराब कारोबार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। रविवार को प्रदर्शन में महिलाओं और बच्चों ने शामिल होकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार जिला प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में लाने के बावजूद भी अभी तक शराब के अवैध कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते लोगों में रोष है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अवैध शराब बेचने वाले दिन में गांव में घूमते रहते हैं।
प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए पीडीपी नेता सुरेश कुमार भंडारी ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार से गांव के गांव बर्बाद हो गए हैं। प्रशासन सुध नहीं ले पा रहा है। भंडारी ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस अवैध शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे।