फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों ने सुरक्षित इंटरनेट प्रथा को अपनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज की ओर से सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में साइबर स्वच्छता और सुरिक्षत इंटरनेट प्रथाओं को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।इस दौरान विद्यार्थियों ने सुरक्षित इंटरनेट प्रथा को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रतिभागियों को साइबर खतरों के बारे में भी जानकारी दी गई। एक दिवसीय इंटरेक्टिव सत्र का संचालन प्रो. भारत की ओर से किया गया। इसमें विद्यार्थियों को इंटरनेट सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर आयोजित चर्चा में शामिल किया गया। इसमें फिशिंग हमलों, डिजिटल घोटाले, निवेश घोटाले और साइबर धोखाधड़ी जैसे प्रचलित साइबर खतरों को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रो. भारत और प्रो. गुप्ता ने कहा कि साइबर अपराधी भ्रामक ईमेल, नकली वेबसाइट और सोशल इंजीनियरिंग रणनीति के माध्यम से ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं का शोषण कर रहे हैं। इससे सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करने और संलग्न होने से पहले ऑनलाइन जानकारी की प्रामाणिकता की पुष्टि करने के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कंप्यूटर विज्ञान के प्रमुख प्रो. शिव कुमार और प्रो. दीपक गुप्ता सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने सुरक्षित इंटरनेट प्रथाओं को अपनाने और अपने साथियों के बीच जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें