फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना बीती रात देर रात शहर से सटे माई चक की है। इसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक लावारिस मवेशी से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के जीएमसी कठुआ लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों की पहचान 27 वर्षीय शब्बीर अहमद पुत्र मोहम्मद शफी निवासी भद्रवाह और 21 वर्षीय मोहम्मद इसार पुत्र मोहम्मद असलम निवासी डोडा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में माई चक नगरी में रह रहा हैं। जबकि अन्य मामला बीते शुक्रवार की देर रात राजबाग का है। जहां 36 वर्षीय प्रेम कुमार पुत्र राज कुमार निवासी महापाटी लखनपुर अपनी अनियंत्रित बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर लिखे जाने तक घायल की हालत स्थिर बताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें