कठुआ। जिले के बसोहली इलाके में 32 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया है। मामला शनिवार का है। परिजनों ने व्यक्ति की बिगड़ती हालत को देख उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बसोहली में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है। व्यक्ति की पहचान दर्शन सिंह पुत्र वकील सिंह निवासी झेंखर बसोहली के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।