कठुआ। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपजिला अस्पताल नगरी में दिव्यांगता और वय वंदना शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में लाभार्थियों को दिव्यांगता पत्र सौंपे गए। वहीं 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयोजित शिविर में आयुष्मान के तहत वय वंदना स्कीम में स्वास्थ्य कार्ड बनाने की सुविधा दी गई। इसके अलावा बुजुर्गों को आभा आईडी के तहत पंजीकृत करने के लिए सहयोग दिया गया।
विज्ञापन
दिव्यांगता शिविर में कुल 155 दिव्यांगजनों की जांच की गई। इसमें 98 दिव्यांगों को मौके पर ही डॉक्टरों की विशेष टीम ने दिव्यांगता पत्र दिए। शिविर का आयोजन बीएमओ नगरी परोल डॉ. विवेक मगोत्रा की देखरेख में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन विधायक डॉ. भारत भूषण की ओर से किया गया।