फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भाजपा कार्यकर्ता ढोल की थाप पर झूमे, खुशी में बांटी मिठाइयां

विज्ञापन
 दिल्ली में भाजपा की जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। शहर के मुखर्जी चौक में जमा हुए कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप झूमते हुए खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने लगभग तीन दशक के बाद दिल्ली की सत्ता तक पार्टी के पहुंचने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पार्टी की इस जीत पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के विकास के एजेंडे की जीत है। क्योंकि आम आदमी पार्टी की दस सालों की सरकार के दौरान दिल्ली में जो विकास थमा हुआ था। उसे वहां की जनता देखा है और उसका परिणाम है कि जनता ने केजरीवाल को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि आज के चुनाव में केजरीवाल सहित उनकी पार्टी के कई बड़े नेता जिस तरह से हारे हैं। उससे साफ है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने वहां लोगों को सिर्फ धोखे में रखा था।
उन्होंने कहा कि अब अगले पांच सालों के लिए बनने वाली उनकी पार्टी की सरकार देश की राजधानी के विकास को आगे बढ़ाएगी। जिसके लिए लोगों ने उनकी पार्टी में अपना विश्वास जताया है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला इकाई के पूर्व प्रधान प्रेमनाथ डोगरा, गोपाल महाजन, शहरी मंडल प्रधान राहुल देव शर्मा, महिला मोर्चा की जिला प्रधान सुषमा शर्मा, रेखा कुमारी, पुरुषोत्तम शर्मा, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।



उधर, पार्टी की इस जीत का जश्न पहाड़ी उपमंडल बनी में भी मनाया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां वितरित कीं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उत्तमचंद गोस्वामी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 10 वर्षों से भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को झेला, लेकिन अब उन्होंने विकास और सुशासन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को चुना है। वहीं, जिला विकास परिषद सदस्य रीता ठाकुर ने कहा कि राजधानी की जनता ने इस बार आम आदमी पार्टी को नकार दिया और भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर दिल्ली के विकास का जिम्मा सौंपा है। यह जीत जनता के भरोसे और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत है। क्योंकि दिल्ली की जनता बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव चाहती थी, इसलिए उन्होंने इस बार भाजपा को मौका दिया है। भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर दास ने कहा भाजपा ने अपने चुनावी वादों में दिल्ली के बुनियादी ढांचे, स्वच्छ जल आपूर्ति, बेहतर परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें