कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में एनएसएस का शीतकालीन शिविर चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की। इसमें 40 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने प्रशासनिक ब्लॉक, पुस्तकालय और कैंटीन क्षेत्र के सामने फूलों को लगाने के लिए क्यारियां को तैयार किया। बता दें कि शीतकालीन शिविर का समापन 11 फरवरी को होगा।
इस शिविर के तहत कॉलेज और उसके आसपास विभिन्न गतिविधियों को आयोजन कर विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। शिविर का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूपाली जसरोटिया सहित एनएसएस समिति सदस्य डॉ. जोगिंदर सिंह सूदन और कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन की देखरेख में किया जा रहा है।