फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पंचायत मकवाल में कच्ची सड़क से लोग परेशान, पैदल चलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। पंचायत मकवाल के चौगान से उदराल वाया चिंतपूर्णी लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क के कच्चा होने से स्थानीय ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

लोग सड़क पर धूल और मिट्टी से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय दृष्टिकोण से यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है जो पंचायत मकवाल के सभी 9 वार्डों के लोगों के आवागमन के लिए लाभदायक है। सड़क का निर्माण कार्य अधर में होने के कारण करीब 4000 से अधिक आबादी प्रभावित है।
स्थानीय वरिष्ठ नागरिक ज्ञानचंद ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य फरवरी 2024 को लोक निर्माण विभाग हीरानगर की ओर से शुरू किया गया था। निर्माण कार्य कुछ देर चलने के बाद 5 अक्तूबर 2024 के बाद से बंद पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क के पहले एक किलोमीटर हिस्से में चौगान से पड़ोत्रा बावली तक सड़क के साथ न ही नालियों का निर्माण किया गया है और न ही जरूरत वाली जगहों पर पक्के डंगे लगाए गए हैं। यहां तक कि जेसीबी के तहत रफ अर्थ वर्क का कार्य भी पहले एक किलोमीटर में लंबित पड़ा है और कच्ची सड़क की स्थिति ऐसी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मकवाल निवासी प्रदीप कुमार, प्रवीण खजूरिया, कृष्ण चंद, प्रेम कुमार, मनमोहन, दास कुमार, रोमेश कुमार, मुंशी राम, बोध राज आदि ने मांग की कि जल्द सड़क के शेष मरम्मत कार्य को पूरा किया जाए और सड़क पर तारकोल बिछाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें