फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डिस्प्ले योर टैलेंट में जीडीसी विद्यार्थियों ने किया उत्कर्ष प्रदर्शन, जीते पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के छात्र कल्याण विभाग की ओर से रावी जोन प्रतियोगिता के तहत डिस्प्ले योर टैलंट का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय डिग्री कालेज के विद्यार्थियों ने उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। कार्यक्रम का आयोजन जेयू के कठुआ परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे लोक समूह नृत्य, पश्चिमी एकल गीत, पश्चिमी समूह गीत, लोक वाद्य एकल, लाइट वोकल सोलो, भारतीय समूह गीत, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, रंगोली और क्ले मॉडलिंग में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें राजकीय डिग्री कालेज ने रंगोली में प्रथम पुरस्कार, पश्चिमी समूह गीत, लोक लाइट वोकल सोलो और प्रश्नोत्तरी में दूसरा पुरस्कार और पश्चिमी समूह गीत और क्ले मॉडलिंग में तीसरा पुरस्कार हासिल करने के साथ-साथ वाद्य लोक (बांसुरी) में योग्यता का प्रमाण पत्र भी मिला।
विज्ञापन

कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उन्होंने सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. अंबिका राजपूत और उनकी टीम की भी सराहना की। प्रतियोगिता में उमेश, भरत, सुनील, अंकुश, दीपक, मंजली, भूमिका, ताबिद, राहुल, अयान, बिधारी और शिविका के साथ-साथ उनकी टीम के सदस्यों ने यह उपलब्धी हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें