फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मुख्य शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ मंगत राम शर्मा ने हाई स्कूल लच्छीपुर का दौरा किया। उन्होंने आगामी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और शिक्षकों के साथ संवाद कर पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ बात करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन

अपने दौरे के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से रूबरू होकर पाठ्यक्रम के बारे में उनकी समझ का आकलन किया और अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की पहचान की। उन्होंने कक्षा सत्रों का अवलोकन कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रगति और चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए शर्मा ने अब तक किए गए प्रयासों की सराहना की। साथ ही वार्षिक परीक्षा से पहले शेष समय में गहन तैयारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने निरंतर अध्ययन की आदतों, प्रभावी समय प्रबंधन और सीखने के लिए एक केंद्रित दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल के स्टाफ के साथ आयोजित बैठक में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न तरीकों और रणनीतियों की खोज पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त सहायता कक्षाओं के कार्यान्वयन किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें