फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जनता दरबार में लोगों ने उठाईं बिजली-पानी की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जसरोटा विधानसभा के पंचायत किशनपुर कंडी में विधायक राजीव जसरोटिया ने जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याओं को सुना। शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में स्थानीय लोगों ने पानी, बिजली और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

जसरोटिया ने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनने के बाद उनका जल्द समाधान का करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा साल के 365 दिन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के विपरीत भाजपा साल भर लोगों के लिए चिंतित रहती है। ताकि समय रहते सभी समस्याओं को पूरा किया जाए। उन्होंने जनता के मुद्दों को हल करवाने के लिए एक बार फिर जनता के बीच आना शुरू किया है ताकि जनता, पार्टी और प्रशासन के बीच दोतरफा संवाद से समस्याओं को दूर किया जाए। जसरोटिया ने कहा कि भाजपा विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभाएगी और जम्मू-कश्मीर के लोगों के समग्र कल्याण के लिए काम करेगी। पार्टी आम आदमी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का पूरा प्रयास करेगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच दरबारी लाल, पूर्व सरपंच योगेश, पूर्व सरपंच सुदर्शन, विक्की, खेम राज, रूप लाल, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें