फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ऑनलाइन ठगी की 50 हजार राशि पुलिस ने शिकायतकर्ता को लौटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला साइबर सेल की टीम ने ऑनलाइन ठगी की 50 हजार रुपये की राशि बरामद कर शिकायतकर्ता को लौटा दी है। जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार रविंद्र कुमार निवासी बिलावर ने ऑनलाइन ठगी का मामला 27 अगस्त 2024 को एनसीसीआर पोर्टल के माध्यम से जिला साइबर सेल में दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया था कि हवाई जहाज की यात्रा के लिए एक टिकट बुक करने की कोशिश कर रहा था। तब वह इंटरनेट के माध्यम से जालसाज के संपर्क में आ गया और उसने 50 हजार की राशि का भुगतान कर दिया। जब जालसाज ने उसे टिकट उपलब्ध नहीं करवाई तो उसने इसकी शिकायत ऑनलाइन माध्यम से जिला साइबर सेल में दर्ज करवाई। इसके बाद साइबर टीम ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक के अधिकारी से बातचीत कर ठगी की रकम को फ्रीज कर दिया। शुक्रवार को धोखाधड़ी की फ्रीज की गई राशि को जिला पुलिस ने बरामद कर उक्त राशि को पीड़ित के खाते में जमा कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दे कि जिला साइबर सेल ने अब तक 36 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की राशि को सफलतापूर्वक बरामद कर शिकायतकर्ताओं को लौटाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें