कठुआ। बसोहली बस अड्डे पर अतिक्रमण कर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन की सक्रियता दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान अतिक्रमण हटाया गया। शुक्रवार को प्रशासन के निर्देश पर गठित टीम ने बस अड्डे के आसपास स्थित दुकानदारों को किसी भी तरह का अतिक्रमण न करने की चेतावनी जारी की है।
बस अड्डे पर होने वाले अतिक्रमण से आम लोगों को आने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए गत वीरवार को एडीसी बसोहली अनिल कुमार ठाकुर ने बस अड्डा बसोहली का दौरा किया था। जिन्होंने दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी थी, लेकिन दूसरे ही दिन दुकानदारों द्वारा दोबारा अतिक्रमण किए जाने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने बस अड्डे का दौरा किया और दुकानदारों के अतिक्रमण को हटवा दिया है। वहीं, इस दौरान प्रशासन की लगातार सख्ती को देखते हुए वहां अवैध रूप से रेहड़ी और फड़ी लगाने वाले भी अपना सामान लेकर हटने पर मजबूर हो गए।
बस अड्डे पर अतिक्रमण को हटाने पहुंची टीम ने चेतावनी दी कि दोबारा दुकान के बाहर सामान लगा पाया जाएगा तो दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।