फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले के आठ कॉलेजों में 134 संकाय सदस्यों के पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले भर में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के नाम पर सरकार द्वारा आठ महाविद्यालयों की व्यवस्था तो कर दी गई है, लेकिन इन महाविद्यालयों में आज तक नियमित संकाय सदस्यों की व्यवस्था नहीं हो पाई है। वार्षिक अनुबंध के आधार पर नियुक्त किए जाने वाले संकाय सदस्यों की स्थिति ऐसी है कि आज भी जिले के आठ कॉलेजों में 134 संकाय सदस्यों के पद खाली पड़े हुए हैं। ऐसे में शिक्षा की नींव को मजबूत करने के नाम पर जिले में महाविद्यालयों की इमारत तो मौजूद है, लेकिन वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आज भी शिक्षकों का इंतजार है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में नौ सरकारी महाविद्यालयों में प्रोफेसरों की कमी के कारण यहां पढ़ने वाले सेमेस्टर-तीन और पांच के विद्यार्थियों का कई विषयों पर अभी तक क्लास वर्क शुरू ही नहीं हो पाया है। अगस्त महीने से शुरू हुए सेमेस्टर-3 और सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों के लिए हालांकि वार्षिक परीक्षा तिथि नवंबर के अंत तक निर्धारित की गई है, लेकिन प्राप्त संख्या में नियमित प्रोफेसरों की नियुक्ति तो दूर की बात है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक वार्षिक अनुबंध के आधार पर शैक्षणिक व्यवस्था के तहत कंट्रेक्चुअल नियुक्ति भी नही पाई है।


....कॉलेजों में होने वाली वार्षिक अनुबंध के तहत होने वाली नियुक्ति
प्रोफेसरों की किल्लत के चलते इन कॉलेजों में कंट्रेक्चुअल शिक्षको की नियुक्ति शैक्षिणक व्यवस्था के तहत होनी है। इसमें सबसे ज्यादा 65 पद राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) कठुआ में खाली पड़े हुए हैं, जबकि एमएएम कॉलेज जम्मू में 51 पद खाली होने से दूसरे स्थान पर और महिला कॉलेज परेड 45 खाली पदों के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


कठुआ कॉलेज खाली पदों की संख्या
1. जीडीसी कठुआ 65
2. जीडीसी बिलावर 16
3. जीडीसी फॉर वुमेन कठुआ 11
4. जीडीसी बसोहली 10
5. जीडीसी बनी 10
6. जीडीसी हीरानगर 7
7.जीडीसी महानपुर 6
8. जीडीसी मढ़ीन 5
9. जीडीसी रामकोट 4

कुल 134

-
......आचार संहिता के चलते अटकी भर्ती


हालांकि जम्मू कश्मीर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से संभाग स्तर पर शैक्षणिक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी नोडल कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज गांधीनगर जम्मू ने अनुबंध संकाय सदस्यों की प्रक्रिया पूरी कर सूची तैयार कर ली गई है, लेकिन आगामी विधानसभा के मद्देनजर प्रदेश भर में लगी आदर्श आचार संहिता के कारण संभाग स्तर पर शैक्षणिक व्यवस्था वर्ष 2024-25 के लिए नहीं हो पा रही है। इससे विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।


कोट
सभी कॉलेजों की जरूरत के हिसाब से शैक्षणिक व्यवस्था के तहत नए सत्र के लिए सूची तैयार कर ली गई है। इसको चुनाव आयोग को सौंप दी गई है। जैसे ही चुनाव आयोग का निर्णय आएगा। काउंसिल कर सभी कॉलेजों में शिक्षकों की व्यवस्था कर दी जाएंगी। अब शिक्षकों की नियुक्ति कब होगी, इसका चुनाव आयोग ने करना है।
विज्ञापन


डॉ. एसपी सारस्वत, नोडल कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज गांधीनगर जम्मू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें