फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में डेंगू और मलेरिया के दो और मामले, आंकड़ा सात पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू और मलेरिया का एक-एक और मामला सामने आने के बाद हडकंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पीड़ितों के घरों के आसपास जहां एहतियातन स्प्रे किया वहीं आसपास संदिग्ध मामलों में खून के नमूने भी जांच के लिए उठाए गए हैं।
विज्ञापन

कठुआ जिले में इस साल अब तक डेंगू के तीन और मलेरिया के चार मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामलों में मलेरिया का मामला एक 17 वर्षीय युवक का है जो शहर के पटेल नगर इलाके का रहने वाला है। वहीं बिलावर के रामकोट की एक 23 वर्षीय युवती को डेंगू पॉजीटिव पाया गया। दोनों को उपचार दिया गया है। बुधवार को सीएमओ कठुआ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीमें हरकत में आ गईं। परोल ब्लॉक की टीम ने लोकेश राज ढीगरा की देखरेख में पटेल नगर में एंटी लारवा स्प्रे किया। टीम ने बताया कि शहर में इससे पहले वार्ड छह में भी लोगों को जागरूक किया गया है। उधर, बिलावर ब्लॉक की टीम ने भी रामकोट में पीड़ित के घर के आसपास स्प्रे किया है।
ज्ञात रहे कि बरसात के मौसम में हर साल डेंगू के मामलों में कठुआ में इजाफा देखा जाता है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग की लगातार जागरूकता अभियान चलाए हुए है। मच्छर के पनपने का मुफीद मौसम देखते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
विज्ञापन

...............

डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता और समय पर उपचार बेहद आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय रैना ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि
विज्ञापन

- घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि यही मच्छरों के प्रजनन का मुख्य कारण है।
- पानी की टंकियों, बर्तनों और गमलों को ढककर रखें।
- मच्छरदानी का प्रयोग करें और सोते समय पूरी तरह से ढककर सोएं।
- नियमित सफाई रखें और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाएं।
- तेज बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द या प्लेटलेट्स की कमी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें