संवाद न्यूज एजेंसी।
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड नंबर 3 मोहल्ला बंटाडा को जोड़ने वाली सड़क में भूस्खलन के चलते मंगलवार को यातायात प्रभावित रहा। दरअसल सोमवार से शुरू हुई जोरदार बारिश मंगलवार दोपहर तक जारी रही।
मौके पर मौजूद आदर्श पाल सिंह ,सूरूम सिंह, सुरजीत सिंह, शिवकुमार, चरण दास, जयवर्धन सिंह और नीलम कुमार ने बताया के सड़क के 200 मीटर ऊपर का इलाका भारी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। जिसकी वजह से निचले घरों पर खतरा मंडराने लगा है। लोगों ने नगर कमेटी से मांग की है कि जल्द से जल्द मोके का आकलन करके सड़क पर यातायात बहाल करवाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।