फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में जवानों और स्टाफ के लिए बढ़ेगी सुविधा

Sun, 10 May 2026 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भवनों की मरम्मत से लेकर नए वॉशरूम और सम्मेलन कक्ष का होगा निर्माण
विज्ञापन

खर्च होगी 3.72 करोड़ की राशि


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (पीटीएस) में ट्रेनी और स्टाफ सदस्यों के लिए सुविधाएं बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। इसके तहत कई इमारतों की मरम्मत से लेकर नये प्री-फैब्रिकेटेड वॉशरूम और सम्मेलन कक्ष का भी निर्माण किया जाएगा। इस पर कुल 3 करोड 72 लाख की राशि खर्च की जाएगी। यह कार्य अगले तीन से चार महीनों में पूरे किए जाएंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पुलिस निर्माण डिविजन को सौंपी गई है। इसमें पीटीएस ब्लॉक की भवन-ई में मरम्मत और नवीनीकरण कार्य के साथ-साथ बिजली संबंधी कार्य भी करवाए जाएंगे। इसके अलावा पीटीएस परिसर में स्थित एनजीओ ब्लॉक, बैरक और मैस के ग्राउंड फ्लोर की मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे। इस पर सबसे ज्यादा 85,39,000 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस परियोजना के तहत भवनों की आंतरिक और बाहरी स्थिति को बेहतर बनाने के साथ-साथ आवश्यक सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं चार मंजिला ट्रेनी भवन के अंदर नए वॉशरूम का निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ प्रशिक्षुओं बैरक के नजदीक एक आधुनिक लैबोरेटरी ब्लॉक का निर्माण भी किया जाएगा। इससे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके तहत एनजीओ ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर प्री-फैब्रिकेटेड वॉशरूम और एडमिन ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर प्री-फैब्रिकेटेड सम्मेलन कक्ष का निर्माण करवाया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य पीटीएस के बुनियादी ढांचे को आधुनिक स्वरूप देना और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर आवासीय एवं प्रशासनिक सुविधाएं सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इन प्रस्तावित कार्यों पर इतनी खर्च होगी राशि
कार्य का नाम राशि
1. ब्लॉक-ई की मरम्मत एवं नवीनीकरण 68.38 लाख

2. एनजीओ ब्लॉक, बैरक व मेस की मरम्मत 85.39 लाख
3. पीटीएस इमारत में वॉशरूम निर्माण 48.79 लाख
4. ट्रेनी ब्लॉक के पास शौचालय ब्लॉक निर्माण 77.89 लाख
5. एनजीओ ब्लॉक की दूसरी इमारत पर वॉशरूम का निर्माण 46.77 लाख

6. एडमिन ब्लॉक की पहली मंजिल पर कॉन्फ्रेंस हॉल निर्माण 44.54 लाख

कोट
मंजूरी मिलने के बाद पीटीएस परिसर में मरम्मत और नवीनीकरण कार्य करवाने की कवायद शुरू कर दी है। सभी कार्यों को तीन महीनों के भीतर पूरा करने की योजना है। मरम्मत कार्य पूरे करने के बाद प्री-फैब्रिकेटेड सम्मेलन कक्ष और शौचालय ब्लॉक का कार्य शुरू होगा।

- वीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, पुलिस निर्माण डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें