फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कुरियर गोदामों पर प्रशासन की दबिश

Fri, 08 May 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कूरियर गोदाम की जांच करते हुए
विज्ञापन
डॉग स्क्वॉयड की मदद से जांचे गए गोदाम, संचालकों को दी हिदायतें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला प्रशासन ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में कूरियर एजेंसियों पर दबिश दी। इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विश्वजीत सिंह ने किया। टीम में एआरटीओ, तहसीलदार और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
जांच के दौरान छह कूरियर कंपनियों और दवा होलसेलर्स के गोदामों की जांच की गई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि बाहर से कोई संदिग्ध वस्तु या प्रतिबंधित सामग्री कूरियर के माध्यम से न भेजी जा रही हो। इस दौरान डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद रही। स्निफर डॉग्स की मदद से पार्सलों की जांच करवाई गई। टीम ने कठुआ के रामलीला मैदान से लेकर खरोट मोड़ और हटली मोड़ के इलाकों में भी दबिश दी। अभियान के तहत दवा दुकानों और गोदाम संचालकों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटराइज्ड बिलिंग नहीं करने वालों और शेड्यूल-एच दवाओं की बिक्री बिना रिकॉर्ड करने वालों पर कार्रवाई होगी। यह अभियान समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त जिम्मेदारी है। जनता से अपील है कि वे सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।
- विश्वजीत सिंह, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें