फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस कर्मियों की सुविधाओं व बुनियादी ढांचे की स्थिति जांची

Fri, 08 May 2026 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
आईरपी मुख्यालय में पहुंचीं अ​धिकारी ने पदोन्नत अ​धिकरियों को किया अलंकृतसंवाद
विज्ञापन
डीआईजी ने 32 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति रैंक लगाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। डीआईजी निशा नथ्याल ने बुधवार को चन्नग्रां स्थित 19वीं आईआर बटालियन मुख्यालय का दौरा कर पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जवानों की समस्याओं को सुना। हाल ही में पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी रैंक से नवाजा।
विज्ञापन

बटालियन मुख्यालय पहुंचने पर जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। इसके बाद उन्होंने बटालियन परिसर का निरीक्षण कर आधारभूत ढांचे, व्यवस्थाओं और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद डीआईजी पिपिंग समारोह में पदोन्नत प्राप्त 32 अधिकारियों और कर्मचारियों को रैंक पहनाए। इनमें से 16 सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) को सब इंस्पेक्टर तथा 16 हेड कांस्टेबलों को एएसआई पद पर पदोन्नत किया गया है। कमांडेंट अतुल शर्मा ने डीआईजी को बटालियन की वर्तमान तैनाती, संचालन संबंधी जिम्मेदारियों और यूनिट द्वारा किए जा रहे प्रमुख कार्यों की जानकारी दी। वहीं डीआईजी निशा नथ्याल ने पदोन्नत अधिकारियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इसके बाद डीआईजी ने जवानों की समस्याओं को सुना और जवानों द्वारा बताई गई समस्याएं को हल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उपायुक्त राजेश शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा, प्रिंसिपल पीटीएस मनजीत कौर तथा अन्य अधिकारियों भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें