फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अमरनाथ यात्रा से पहले बहाल होगा रावी दरिया पुल

Thu, 07 May 2026 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लखनपुर में रावी दरिया पर पुल की अप्रोच बनाने का जारी काम संवाद
विज्ञापन
लखनपुर और माधोपुर के बीच सफर होगा सुगम
विज्ञापन

पिछले साल अगस्त में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था पुल

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अमरनाथ यात्रा से पहले ही लखनपुर और माधोपुर के बीच रावी दरिया के पुल की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। हाईवे प्राधिकरण का दावा है कि इसे हर हाल में 20 जून से पहले बहाल कर दिया जाएगा। प्रदेश के बाहर जाने वाले वाहनों को अब लखनपुर कॉरिडोर और एक ही पुल से गुजरने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इससे जाम की स्थिति नहीं बनेगी और यातायात भी सुगम हो जाएगा।
26 अगस्त 2026 को बाढ़ से क्षतिग्रस्त रेलवे और हाईवे के रावी दरिया पर बने पुलों की मरम्मत का काम मई में पूरा हो जाएगा। बरसात की शुरुआत से पहले इन पुलों का काम पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। जून में ट्रेनों का दोनों ट्रैक पर संचालन शुरू होने की उम्मीद है। हाईवे के एक्सपोर्ट पुल से ट्रैफिक शुरू होने पर जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


26 अगस्त 2026 की रात अचानक रावी दरिया के उफान पर आने से जम्मू-पठानकोट रेल सेक्शन और हाईवे दोनों प्रभावित हो गए थे। हाईवे के पुल की अप्रोच बहने से शुरुआत हुई। इसके बाद माधोपुर बैराज के गेट टूटने के बाद पुल के तीन पिलर भी क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे प्राधिकरण ने पिछले साल नवंबर में पुल की मरम्मत का काम शुरू किया था। इसके तहत पुराने पुल के पिलर के हिसाब से पिलर तैयार नहीं हो सके। फिलहाल स्लैब डालने की तैयारी की जा रही है। हाईवे प्राधिकरण ने जम्मू-कश्मीर की ओर से बह चुकी पुल की अप्रोच सड़क को लेकर मिट्टी भरने का काम शुरू कर दिया है।
बता दें कि रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन रावी दरिया पर बने पुल को पार कर जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करते हैं। पिछले साल अगस्त से ही फिलहाल वाहनों को इंपोर्ट पुल से डायवर्ट किया जा रहा है। ऐसे में दोनों ओर से ट्रैफिक एक ही पुल पर चलने से जाम के साथ-साथ हादसों की आशंका भी बनी रहती थी। पुराने पुल की मरम्मत होने के बाद ट्रैफिक फ्लाईओवर के जरिए लखनपुर कॉरिडोर को बाईपास करते हुए एक बार फिर सीधा पंजाब की ओर डायवर्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


कोट

पुल के पिलर और अप्रोच को नुकसान पहुंचा था। इसे पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। 20 जून से पहले पुल और अप्रोच को पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा। इस पुल से ट्रैफिक बहाल कर दिया जाएगा। ऐसे में एक पुल पर दोनों ओर से ट्रैफिक का बोझ कम किया जा सकेगा।



- रोहित शर्मा, इंजीनियर, पीएटीएच, हाईवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें