फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंडरपास को लेकर भड़का लोगों का गुस्सा, एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 05 May 2026 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
अंडरपास को लेकर भड़का लोगों का गुस्सा, एनएचएआई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। दियालाचक के समीप रेलवे स्टेशन मोड़ पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सुदेश कुमार, पूर्व बीडीसी, ब्लॉक डिंगा अंब की अगुवाई में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रेलवे मोड़ के पास बना अंडरपास बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। इससे गुजरते समय दृश्यता पूरी तरह बाधित हो जाती है जिससे सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे का खतरा लगातार बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना स्कूल वाहनों सहित कई गाड़ियां गुजरती हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता बनी हुई है। उनका कहना है कि वर्तमान स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रदर्शनकारियों ने एनएचएआई से मांग की है कि अंडरपास के स्थान पर कोई वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग तैयार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें