अवैध शराब और लाहन को नष्ट करतेी पुलिससंवाद
- फोटो : संगठन
छह भट्ठियां ध्वस्त, 6 हजार किलो लाहन नष्ट, 45 लीटर देसी शराब बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। घाटी पुलिस ने उज्ज दरिया किनारे जंगल में देसी शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार की सुबह पुलिस ने इलाके में दबिश देकर आधा दर्जन अवैध भट्ठियों को नष्ट कर दिया, जबकि लगभग 6 हजार किलोग्राम लाहन को भी नष्ट किया है। इसके अलावा 45 लीटर तैयार देशी शराब भी बरामद की है।
पुलिस पोस्ट प्रभारी शिव दत्त ने बताया कि यह दबिश प्रदेश में चल रहे नशा मुक्त अभियान के तहत दी गई। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से शराब बनाने का कारोबार चल रहा है। त्वरित कार्रवाई कर पुलिस टीम ने इलाके में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी वहां से भागने में कामयाब रहे। इस दौरान पुलिस ने मौके पर आधा दर्जन से ज्यादा भट्ठियों सहित शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही ड्रम, बर्तन, पाइप, लकड़ी और अन्य उपकरण को भी नष्ट कर दिया गया। पुलिस प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब बनाने वालों ने सुनसान जंगल क्षेत्र को इसलिए चुना था ताकि आम लोगों और प्रशासन की नजर से दूर रहकर लंबे समय से यह धंधा चलाया जा सके। इस दौरान पुलिस कुछ दवाओं को मौके पर बरामद किया है, जिस पर इंसान के इस्तेमाल करने के लिए वर्जित है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है, जो इस धंधे में संलिप्त थे।
पुलिस ने लोगों से भी आग्रह किया है कि अगर इलाके में इस तरह की कोई भी नशे का कारोबार चल रहा है तो इसकी सूचना पुलिस से साझा करे, ताकि समय रहते उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।