फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अब हाईवे का ट्रैफिक सीधे फ्लाईओवर से गुजरेगा

Tue, 05 May 2026 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
खरोट मोड़ में इसी महीने पूरा होगा अंडरपास का काम संवाद
विज्ञापन
हाईवे को जल्द मिलेगी जाम और हादसों से निजात, अमरनाथ यात्री भी आसानी से गुजर सकेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे की ट्रैफिक को राहत मिलने जा रही है। खरोट मोड़ के अंडरपास का निर्माण इसी महीने पूरा हो जाएगा। ऐसे में स्थानीय ट्रैफिक सर्विस लेन से डायवर्ट हो जाएगा और हाईवे का ट्रैफिक सीधा फ्लाईओवर से गुजरेगा।

खरोट मोड़ में अंडरपास का काम पिछले डेढ़ साल से चल रहा है। इससे पहले तंग सड़क और हाईवे पर फर्राटा भरने वाले वाहन खरोट लिंक मार्ग पर हादसों का शिकार हो जाते थे। खरोट मोड़ पर सवारी वाहनों के रुकने के बाद स्थिति और भी खतरनाक हो जाती थी। ऐसे में हाईवे प्राधिकरण ने चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर अंडपास का निर्माण शुरू करवाया। प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार मई महीने में ही तारकोल का काम पूरा कर ट्रैफिक को इससे गुजरने का अनुमति दी जा सकती है।
विज्ञापन


इसका सीधा लाभ श्री अमरनाथ यात्रा के साथ-साथ देशभर से गर्मी के सीजन में आने वाले पर्यटकों को मिलेगा। हाईवे पर बीते तीन साल से चल रहे निर्माण कार्यों के बीच भक्तों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसका संज्ञान लेने के बाद हाईवे प्राधिकरण ने एक्सप्रेस वे और हाईवे को यात्रा के लिए खोलने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्वाइंट पर काम करवाया गया है। इसी महीने खरोट मोड़ के अंडरपास का काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद लिंक मार्ग की ट्रैफिक और हाईवे की ट्रैफिक का जंक्शन अलग हो जाएगा। हाईवे की ट्रैफिक बिना अवरोधक सीधा अंडरपास के ऊपर से गुजर जाएगी।

- राजीव कुमार, परियोजना निदेशक हाईवे प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें