फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया पुनरीक्षण शिविरों का निरीक्षण

Wed, 22 Apr 2026 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
नामावली में सम्मिलन, विलोपन, सुधार और स्थानांतरण से संबंधित प्राप्त प्रपत्रों की स्थिति की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के राज्य निर्वाचन आयुक्त शांतमनु ने मंगलवार को कठुआ जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी नामावली-2026 के अद्यतन के लिए आयोजित विशेष पुनरीक्षण शिविरों का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला पंचायत निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त कठुआ) राजेश शर्मा और राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुशील कुमार मौजूद रहे।
दौरे का उद्देश्य पुनरीक्षण प्रक्रिया की प्रगति का आकलन करना और यह सुनिश्चित करना था कि चुनावी नामावली व्यापक, सटीक और समावेशी हो। उल्लेखनीय है कि यह पुनरीक्षण प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हुई है जिसके तहत नए नामांकन, विलोपन और मतदाताओं के स्थानांतरण से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जीडीसी हीरानगर और जीएमएस बडाला में आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने नए पात्र मतदाताओं के नामांकन की गति का जायजा लिया और नामावली में सम्मिलन, विलोपन, सुधार और स्थानांतरण से संबंधित प्राप्त प्रपत्रों की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

पंचायत सचिवों और फील्ड कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने दावे और आपत्तियों के शीघ्र निपटारे पर जोर दिया और सभी पात्र मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं की पहचान कर उन्हें समय पर दूर करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए सभी पंचायत हलकों में जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त कठुआ) राजेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि जिला निर्वाचन प्रकोष्ठ और फील्ड कर्मचारी मिलकर कठुआ को इस पुनरीक्षण प्रक्रिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला बनाएंगे। उन्होंने बीएलओ और पंचायत सचिवों की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि कॉलेजों और पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें शनिवार और रविवार को भी नामांकन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सभी पात्र लेकिन अपंजीकृत नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों में जाकर अपना नाम दर्ज करवाएं। इस अवसर पर एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह, एसीआर कठुआ, एसीडी कठुआ अखिल सडोत्रा, प्राचार्य जीएलडीएम कॉलेज हीरानगर प्रज्ञा खन्ना, डिप्टी डीईओ नागेश सिंह, तहसीलदार हीरानगर अनूप कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें