कठुआ। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बरवाल मोड़ के पास एक तेज गति से आ रहा ट्रक सड़क किनारे खड़ी कंबाइन से टकरा गया। टक्कर के कारण ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान ट्रक चालक मेहराज दीन (40) निवासी पंपोर पुलवामा कश्मीर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की टक्कर में चालक बीच में ही फंस गया । स्थानीय लोगों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकालकर उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज जारी है। संवाद