हीरानगर मोड़ पर शराब की दुकान पर जांच करने पहुंचे एसडीएम
- फोटो : samvad
एसडीएम हीरानगर ने दौरा कर जांच के दिए निर्देश, कहा-आबकारी विभाग को तय नियम के तहत कार्रवाई के लिए कहा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हीरानगर मोड़ पर शराब की दुकान पर तय दाम से अधिक वसूलने के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एसडीएम हीरानगर ने भी दुकान पर पहुंचकर शराब की दुकान पर दाम और बिक्री के संबंध में मिल रही शिकायतों की जांच की। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग को जांच कर तय नियमों के तहत कार्रवाई के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
हीरानगर मोड़ व्यापार मंडल प्रधान अरुण शर्मा ने बताया कि लगातार हीरानगर मोड़ स्थित शराब की दुकान से तय दाम से अधिक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आए दिन लोगों के विरोध के बाद भी दुकानदार उनसे बदतमीजी पर उतारू हो जाते हैं। आबकारी विभाग की ओर से भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि दुकानदारों ने तर्क दिया है कि पुराने दाम के सामान हैं लेकिन नई रेट लिस्ट के हिसाब से ही बेचा जा रहा है। हालांकि एसडीएम ने स्पष्ट किया कि आबकारी विभाग को मामले की जांच के लिए लिखा जाएगा और जो भी तय कानून में कार्रवाई होगी करवाई जाएगी। प्रदर्शनकारियों में राजीव शर्मा, शम्मी शर्मा, सतपाल, बोनी सिंह, अंकु शामिल रहे।
हीरानगर मोड़ पर शराब की दुकान पर जांच करने पहुंचे एसडीएम- फोटो : samvad