फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में भारतीय जनता युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

Sat, 18 Apr 2026 02:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर में पुतला फूंककर प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्तासंवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में उच्च शिक्षा संस्थानों की कमी और क्षेत्रीय भेदभाव के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शुक्रवार को बिलावर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात सिंह ने किया।
कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल से रैली निकालकर मुख्य बाजार होते हुए तहसील कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर सरकार पर जम्मू क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने विशेष रूप से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना जम्मू में करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि लंबे समय से जम्मू क्षेत्र को उच्च शिक्षण संस्थानों के मामले में नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात सिंह ने कहा कि जम्मू के युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजयुमो के महासचिव अनंत खजूरिया ने कहा कि यह लड़ाई युवाओं के अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए है। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि जम्मू क्षेत्र को शिक्षा और विकास के मामले में लगातार पीछे रखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल कांफ्रेंस सरकार, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी के खिलाफ भी नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जम्मू क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जम्मू की शिक्षा और विकास के साथ भेदभाव जारी रहा तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें