फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अमरनाथ यात्रा से पहले यातायात को सुचारु करने में जुटा रेलवे

Sat, 18 Apr 2026 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
रेलवे पुल का निरीक्षण करते हुए रेलवे डीआरएम - फोटो : samvad
विज्ञापन
डीआरएम ने किया कठुआ-माधोपुर रेल सेक्शन और पुल संख्या 17 का निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा से पहले रेल यातायात को सुचारु करने के प्रयास तेज हो गए हैं। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर रेलवे पुल संख्या 17 और कठुआ-माधोपुर (पंजाब) रेल सेक्शन का निरीक्षण किया।
पुल का एक पिल्लर रावी दरिया में पिछले साल आई बाढ़ में खिसक गया था। इसके बाद से ही रेल यातायात एक ट्रैक से चल रहा है।रेलवे ने बताया कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुल पर चल रहे उन्नयन कार्यों की प्रगति का आकलन करना और परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने पुल की संरचनात्मक स्थिति और हाल ही में किए गए तकनीकी सुधारों का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने रेल सेक्शन पर पटरी की गुणवत्ता, सिग्नल सिस्टम और सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुल की पटरियों और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों के रखरखाव प्रोटोकॉल की समीक्षा की। इस दौरान डीआरएम ने वरिष्ठ अभियंताओं और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए। निरीक्षण में मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। डीआरएम ने कार्य की वर्तमान गति पर संतोष व्यक्त किया और रेल संचालन की दक्षता व सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें