संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। पिछले दो दिनों से लगातार मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह की शुरुआत आंधी के साथ हुई और दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।
ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई। उधर पहाड़ी इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश और ओले गिरे। बूंदाबांदी के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और पिछले दो दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली। किसान रोशन लाल, मधु पाल, अजय कुमार और सुभाष चंद्र ने बताया कि गेहूं की फसल पकने को तैयार है और इस समय बारिश का होना फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को इलाके में गरज,चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।