कठुआ। तहसील हीरानगर के कटल गुजरां क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक कच्चे मकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। इस घटना में मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया जबकि दो बकरियां भी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गईं।
जानकारी के अनुसार आग पप्पू गुज्जर पुत्र गामा निवासी कटाल गुजरां के कच्चे कुल्ला (अस्थायी आवास) में दोपहर करीब 2:40 बजे लगी। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।