फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बैसाखी पर दिखे विविध रंग, पवित्र बावली में लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 15 Apr 2026 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
ऐरवां में बैसाखी पर अपने पितृों का पितृदान करते हुए लोगसंवाद
विज्ञापन
आपशंभू को जलाभिषेक कर मांगी सुख-स्मृद्धि, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। बैसाखी पर्व पर जिले में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ऐरवां स्थित पवित्र बावली में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं विभिन्न स्थानों पर लगे पारंपरिक मेलों में लोगों ने जमकर आनंद लिया।
मंगलवार को नगरी तहसील में ऐरवां स्थित पवित्र बावली में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया और आपशंभू को जलाभिषेक कर सुख-स्मृद्धि की कामना की। लोगों ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान भी किया। जिले के अन्य मंदिरों में भी सुबह चार बजे से पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान हरिदत्त शिशु ने बताया कि उमंग और उल्लास के पर्व बैसाखी पर ऐरवां मंदिर में मुख्य से ही भक्तों के आने का सिलसिला बना हुआ है। पंजाब की सीमा से सटे मंदिर में जम्मू कश्मीर के अलावा पंजाब से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मिनी हरिद्वार के नाम से मशहूर बावलियों में स्नान करने के बाद आपशंभू का जलाभिषेक कर इस उल्लास और उमंग को बनाए रखने की कामना कर रहे हैं।
मंदिर कमेटी भी इस उत्सव में उनके साथ है। इसके लिए मंदिर में व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसमें साफ-सफाई के अलावा बिजली-पानी की उपलब्धता की देखरेख की जा रही है। मंदिर परिसर में आपशंभु के भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। इस कारण श्रद्धालु पर्व का आध्यात्मिक आनंद प्राप्त कर रहे हैं।


शहर के रामलीला मैदान में मेले का आयोजन किया गया। यहां दोपहर बाद लोगों की आमद शुरू होते ही रामलीला मैदान बैसाखी के रंग में रंग गया। युवा ढोल की थाप पर झूमते दिखे और बच्चों ने वहां झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन




मेले में परिवार के साथ आने वाले लोगों ने परंपरागत रूप से लगने वाले मेले का आनंद लिया। उन्होंने मेले में लगे स्टालों और दुकानों अच्छी खरीदारी की। मेले में खाने-पीने के सामान से सजी दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर रामलीला मैदान में लगे डीजे की धुन पर थिरकते हुए युवाओं ने खुशी का इजहार किया। रविंदर कुमार ने बताया कि बैसाखी समृद्धि के स्वागत का पर्व है। इस मौसम में खेत में खड़ी फसल सुनहरी होने से किसान वर्ग खुश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें