फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए शहर में दो किलोमीटर पैदल चले उपराज्यपाल

Tue, 14 Apr 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में नशा के ​खिलाफ अ​भियान के तहत पदयात्रा में पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हासंवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
प्रदेश के इंट्री प्वाइंट पर ही धर दबोचें नशा तस्कर, कड़ी कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ अंतरराज्यीय सीमा के चलते नशे का ट्रांजिट जिला है कठुआ

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। प्रदेश के प्रवेशद्वार जिले कठुआ में पदयात्रा के साथ नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध ने रफ्तार पकड़ ली है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहर में दो किलोमीटर पदयात्रा कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने दो टूक प्रदेश के इंट्री प्वाइंट पर ही नशा तस्करों को धर दबोचने और उनके बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने को कहा है। सोमवार को अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों व राजनेताओं ने समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

उपराज्यपाल ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में कठुआ को नशे के ट्रांजिट जिले के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। यहां प्रदेश के बाहर से होने वाली अन्य सामग्री की आड़ में बड़े पैमाने पर नशे की तस्करी भी होती रही है। कभी शराब और पशु तस्करी के लिए कुख्यात क्षेत्र अब चिट्टा के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन


जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला। इस कारण 11:00 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक घंटा पहले से ही लोग स्टेडियम में जुटना शुरू हो गए। गर्मी के दौरान होने वाले कार्यक्रम में एक घंटा से ज्यादा चले समारोह में कई कलाकारों ने प्रस्तुतियों से लोगों ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया। बनी से आए नन्हें विद्यार्थियों ने पहाड़ी लोक नृत्य और गीत से समां बांध दिया।

इसके अलावा कठुआ की गायिका विभा भारती ने डोगरी गीत से नशे के नुकसान के प्रति जागरूक किया। सांबा से आए कलाकारों ने गीत नाटिका से नशीले पदार्थ के उपयोग से होने वाले सामाजिक व आर्थिक नुकसान को प्रदर्शित किया। पदयात्रा मार्ग में लर्निंग टेंपल स्कूल और समापन स्थल पर जम्मू संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ प्रस्तुतियों से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


डीसी राजेश शर्मा ने 100 दिनों के इस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उपराज्यपाल ने सभी को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए शपथ दिलाकर प्रेरित किया। उन्होंने जिला प्रशासन को पदयात्रा के कार्यक्रम को जिला मुख्यालय के बाद तहसील और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाने के लिए कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें