फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो हफ्ते बाद खुली बनी-भद्रवाह सड़क

Tue, 14 Apr 2026 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी भद्रवाह मार्ग पर बर्फ हटाकर बीआरओ ने बहाल किया मार्गसंवाद - फोटो : एचबीटीयू
विज्ञापन
एसडीएम ने लोगों को दी सतर्कता बरतने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बर्फबारी और बारिश के कारण बंद रही बनी-भद्रवाह सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। यह सड़क क्षेत्र की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह मार्ग है कठुआ और डोडा जिलों को जोड़ता है। एसडीएम संदीप कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि बेमौसम और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें।

पर्यटन के लिहाज से भी यह सड़क अहम है। बनी और भद्रवाह के खूबसूरत पहाड़ी इलाकों को जोड़ने वाला यह मार्ग पर्यटकों के लिए मुख्य संपर्क साधन है। सड़क बंद रहने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह बर्फ जम गई थी और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई थी। इससे यातायात बाधित हो गया था। सीमा सड़क संगठन की टीमों ने मार्ग को साफ कर इसे सीमित रूप से यातायात के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ अब भी काफी मात्रा में बर्फ मौजूद है। कई जगह पर सड़क फिसलन भरी बनी हुई है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग यात्रा के दौरान सावधानी रखें और विशेषकर रात के समय इस मार्ग पर सफर करने से परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें