बनी के विकास को लेकर विधायक सीएम से मिले
विकसित गांव योजना में बनी को किया जाए शामिल, मुख्यमंत्री से मिले विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पर्यटन नगरी बनी के सरथल, बनी, लोवांग, ढग्गर और चला धार को पर्यटन विभाग ने वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल कर लिया है। अब विकसित गांव परियोजना में बनी को शामिल किया जाना चाहिए। बनी विधायक ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्हें क्षेत्र के विकास और पर्यटन से जुड़े कई मुद्दों को उठाया।
विधायक ने बताया कि सरकार प्रदेश में विकसित गांव योजना पर काम कर रही है। ऐसे में बनी को शामिल किया जाना चाहिए और इसकी डीपीआर तैयार की जानी चाहिए। बनी में मिनी सचिवालय बनाने, बेहतर बस स्टैंड के अलावा सड़क नेटवर्क की मांग भी उन्होंने मुख्यमंत्री उमर के समक्ष रखी। विधायक ने बताया कि बनी के स्कूलों के ढांचे को बेहतर करने के अलावा शिक्षकों की कमी पूरी की जानी चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डॉक्टरों की तैनाती की जरूरत है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि क्षेत्र के विकास के लिए प्राथमिकता पर कदम उठाए जाएंगे।