फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महानपुर-बसोहली मार्ग को बीआरओ के अधीन लाने की मांग, रक्षामंत्री से मिले विधायक

Tue, 07 Apr 2026 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
रक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपते बसोहली विधायक ठाकुर दर्शन सिंहविज्ञपित - फोटो : Self
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने बसोहली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मुख्य रूप से महानपुर से बसोहली सड़क को बीआरओ के अधीन लाने की मांग रखी गई।
विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने महानपुर-बसोहली सड़क की दयनीय स्थिति को उजागर करते हुए इसके सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्व के साथ साथ जिला मुख्यालय तक पहुंच से भी अवगत करवाया। उन्होंने रक्षा मंत्री को एक विस्तृत पत्र भी सौंपा जिसमें सड़क के सामरिक और जनहित से जुड़े महत्व को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधायक के उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया। विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने कहा कि वे बसोहली क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें