ब्राहम्ण समाज को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में शिकायत लेकर सिटी पुलिस थान पहुंचे ब्राह्मण सभ
श्री ब्राह्मण सभा ने दर्ज कराई पुलिस में की शिकायत, कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। ब्राह्मण समाज को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही टिप्पणी पर श्री ब्राह्मण सभा कठुआ ने कड़ी आपत्ति जताई है। सोमवार को कठुआ सिटी थाना पहुंचे सभा के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इस मौके पर कठुआ नगर परिषद के पूर्व प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सदियों से समाज को मार्गदर्शन प्रदान करने वाले ब्राह्मण समाज को लेकर कोई बिश्नाह का धीरज कुमार शर्मनाक टिप्पणी कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले भी एक ऐसा ही वीडियाे एक अन्य जाति को केंद्रीय कर इसी सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था।
श्री ब्राह्मण सभा कठुआ के प्रधान सुरिंदर शर्मा ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसा लगता रहा है कि कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के भद्दे प्रयास कर रहे हैं जिन्हें बख्शा नही जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। उन्होंने बताया कि इस गंभीर मसले को लेकर आज उन्होंने पूरी श्री ब्राह्मण सभा कठुआ की टीम के साथ थाना प्रभारी से मुलाकात की है जहां उन्होंने इसकी शिकायत की है।