फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नहीं थम रही पशु तस्करी, युवाओं ने तस्करी के लिए इस्तेमाल वाहन को पकड़ा

Mon, 06 Apr 2026 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
20 मवेशियों को करवाया मुक्त, आरोपी तस्कर को किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मग्गर खड्ड पशु तस्करों का अड्डा बना हुआ है। इसका खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हुआ है। यहां स्थानीय युवाओं ने पशु तस्करी में संलिप्त एक वाहन को पकड़कर आरोपी को पुलिस के हवाले किया है। पुलिस के अनुसार वाहन से 20 पशुओं को मुक्त करवाया गया है।
वायरल पोस्ट में आरोपी ने कबूला है कि वह तीसरी या चौथी बार पशुओं से लदे वाहन को मग्गर खड्ड के एक व्यक्ति के कहने पर लेकर जा रहा था। यह वाहन उसे भठिंडी जम्मू तक पहुंचाना था लेकिन इस बार युवाओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में आरोपी चालक सद्दाम हुसैन निवासी रियासी ने खुलासा किया कि उसने सभी मवेशियों को उसने मग्गर खड्ड इलाके से वाहन में लादा था। आरोपी चालक ने बताया कि यह सारे मवेशी उसने शफी नामक व्यक्ति निवासी मग्गर खड्ड के कहने पर जहां से जम्मू के भठिंडी वेव मॉल तक पहुंचाने को कहा था। चालक ने बताया कि तस्कर इन मवेशियों को कश्मीर में ले जाने की फिराक में थे लेकिन इसी बीच युवाओं की टीम को इसकी भनक लग गई और उन्होंने वाहन चालक को पकड़कर कठुआ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त करवाकर कीड़िया गंडियाल गोशाला में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन

मग्गर खड्ड बन रहा पशु तस्करी का अड्डा
मग्गर खड्ड का नाम लंबे समय से पशु तस्करी के मामलों में शामिल होता रहा है। पंजाब से तस्करी के बाद पशुओं को यहां से ट्रकों में भरकर कश्मीर संभाग तक लाया जाता है। कठुआ जिले में पशु तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। सूत्रों के अनुसार रोजाना कई ऐसे वाहन अलग-अलग जगह से घाटी की ओर रवाना किए जाते हैं। पशु तस्करों को केवल पकड़ा जाना ही समस्या का समाधान नहीं है बल्कि हाल फिलहाल के कई मामलों में पशु तस्कर दो से ढाई हजार जुर्माना चुकाकर बरी हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें