फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू-पठानकोट हाईवे पर दियालाचक का फ्लाईओवर शुरू

Tue, 31 Mar 2026 02:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर दियालाचक का फ्लाईओवर शुरू होने से लोगों को मिली राहतसंवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बड़ी राहत : लोकल ट्रैफिक की वजह से लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

बिलावर, हीरानगर और हाईवे की ट्रैफिक का है जंक्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दियालाचक का बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को लंबे समय से लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

दियालाचक क्षेत्र का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह बिलावर, हीरानगर और राष्ट्रीय राजमार्ग की ट्रैफिक का प्रमुख जंक्शन है। यहां लोकल ट्रैफिक और हाईवे ट्रैफिक के मिलने से अक्सर घंटों तक जाम की स्थिति बन जाती थी। फ्लाईओवर के शुरू होने से अब वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और यात्रियों का समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के लिए यह फ्लाईओवर किसी वरदान से कम नहीं है। बिलावर और हीरानगर की ओर जाने वाले वाहनों को अब सीधे मार्ग मिलेगा। वहीं हाईवे पर लंबी दूरी के यात्री बिना रुकावट के गुजर सकेंगे। इससे स्थानीय बाजारों और कस्बों में भीड़भाड़ कम होगी जिससे व्यापारियों और दुकानदारों को भी फायदा होगा। स्थानीय जनता ने फ्लाईओवर की शुरुआत को बड़ी राहत बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें