फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: क्विज प्रतियोगिता में टीम ए ने मारी बाजी

Sat, 28 Mar 2026 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वंदे मातरम- विशेष चरण के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम - विशेष चरण के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया। कई रोचक और विचारोत्तेजक राउंड्स के बाद टीम ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम ने अपने स्पष्ट विचार, आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति और विषय की गहरी समझ से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाग लिया और राष्ट्रीय धरोहर के प्रति जागरूकता और समझ का परिचय दिया।
विज्ञापन

टीम बी ने द्वितीय स्थान हासिल किया और उत्कृष्ट टीमवर्क व अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डाॅ.) अनुपमा गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेता टीमों को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को निरंतर भागीदारी कर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें