कठुआ। बनी-बसोहली मार्ग पर शीतलनगर में स्थानीय व्यापार मंडल ने हर महीने के अंतिम रविवार को अवकाश की घोषणा की है। इसी क्रम में 29 मार्च (रविवार) को बाजार में मासिक अवकाश रहेगा। इस दौरान भोजन ढाबा, मेडिकल स्टोर, सब्जी की दुकानें, चाय की दुकानें और नाई की दुकानें खुली रहेंगी। अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। नाई की दुकानें हर महीने के अंतिम मंगलवार को बंद रखे जाने की जानकारी दी गई है। व्यापार मंडल की इस पहल का उद्देश्य व्यापारियों को नियमित विश्राम देना और बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखना है।