फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू-कश्मीर हॉकी टीम में कठुआ की अक्षिता गुप्ता का चयन

Sat, 28 Mar 2026 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
अ​क्षिता गुप्ता - फोटो : samvad
विज्ञापन
- राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए लगातार तीसरे वर्ष चयन होने से कोच और खिलाड़ियों में उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। आगामी 1 से 12 अप्रैल 2026 तक रांची (झारखंड) में होने वाले 16वें हॉकी इंडिया सब-जूनियर नेशनल टूर्नामेंट में कठुआ की अक्षिता गुप्ता खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। राष्ट्रीय स्तर के होने वाले इस मुकाबले के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम में उनके शामिल होने पर खेलो इंडिया हॉकी सेंटर कठुआ के कोच रोहित शर्मा सहित खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार किया।

रोहित शर्मा ने बताया कि हॉकी के मुकाबले में मिड फील्डर की पोजीशन में खेलने वाली उनकी शिष्या बेहतरीन खिलाड़ी है जिसके कारण उसका लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए चयन हुआ है। ऐसे में उम्मीद है कि वह न केवल इस खेल में अपनी पहचान बनाएंगी बल्कि कठुआ जिला सहित जम्मू कश्मीर का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षिता शर्मा ने बताया कि काेरोना महामारी के बाद उनकी रुचि हॉकी की ओर बढ़ी जिसके बाद वह खेलो इंडिया के कठुआ हॉकी सेंटर के साथ जुड़ गई। कोच रोहित शर्मा से मिले मार्गदर्शन के चलते हॉकी में इस मुकाम पर है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का चयन करने के लिए जम्मू के केके हक्कू स्टेडियम में 11 से 27 मार्च तक विशेष प्रशिक्षण व चयन शिविर आयोजित किया गया। इसमें खेलो इंडिया हॉकी सेंटर कठुआ से जुड़े पांच उभरते खिलाड़ी जसलीन कौर, आसमा शाहीन, अक्षिता गुप्ता, हर्ष देव सिंह और दक्ष शर्मा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें